मध्य प्रदेश में बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट की जारी
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मध्य प्रदेश में बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है, बीजेपी ने इसमें 92 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है. इससे पहले बीजेपी ने मध्य प्रदेश में पिछली चार सूचियों में 136 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है. इस सूची में महिला शक्ति, अनुसूचित समाज और अनुसूचित जनजाति समाज को खास जगह मिली है. पार्टी ने 12 महिलाओं, 16 एससी और 17 एसटी उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है. बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा जबकि तीन दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। तमाम दलों के स्टार प्रचारक अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा लिए राज्य में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
#MPChunav2023#BJP#AssemblyElection2023#Vidhan Sabha Chunav 2023,







