खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर हमला बोला। मध्य प्रदेश में सीट शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच शुरू हुए विवाद को लेकर बयानबाजी जारी है, कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ समाजवादी पार्टी के मुख‍िया अख‍िलेश यादव पर की गई ट‍िप्‍पणी ने बवाल खड़ा कर द‍िया है. कांगेस नेता के बयान पर अब सपा ने भी पटलवार किया है. सपा सांसद ने कमलनाथ को 'छुटभइया' नेता बताया है तो अख‍िलेश ने भी उनके नाम को लेकर तंज कस डाला है. दोनों दलों के बीच तल्खी चरम पर है. नेताओं के खिलाफ जारी बयानबाजी में भाषाई मर्यादा का स्तर भी गिरते दिख रहा है. बात एक वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री को छुटभैया नेता बताने तक पहुंच गई है. अखिलेश यादव ने कहा, 'हम सब जानते हैं की जो लोग खिसिया जाते हैं..जो लोग गलत होते हैं. वो अपनी कमी छुपाना चाहते हैं. जब गठबंधन नहीं करना था तो हमें बुलाया ही क्यों था. हमें बता देते कि प्रदेश स्तर पर नहीं लोकसभा चुनाव के समय गठबंधन होगा.'

#Congress Vs SP#MP Election 2023#INDIA Alliance#UPNews#Lucknow News#Akhilesh Yadav,