मुज़फ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान कल होगा बड़ा धरना प्रदर्शन, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने आवास पर ये बयान दिया हैं। बीते कई दिनों से जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय एवं बुढ़ाना सुगर मिल पर चल रहा है धरना। लेकिन इसके बाद भी संबंधित विभाग एवं अधिकारी कोई भी निस्तारण नहीं कर रहे हैं । भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत  ने कहा की भ्रष्टाचार एवं पुलिस प्रशासन से नाराजगी व्यक्त करते हुए ट्रैक्टर के माध्यम से SSP ऑफिस पर भी होगा धरना।

भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरने का ऐलान किया हैं । उन्होंने कहा की किसानो पर मुकदमे अनावश्यक  रूप से लिखे जा रहे हैं लोग बहुत त्रस्त है इसलिए आगे की  रणनीति बनाई जा रही है।
 

#Bharatiya Kisan Union leader Rakesh Tikait#UPNews#Muzaffarnagarnews#Rakesh Tikait#BKU,