(बॉलीवुड न्यूज़) : भजन गायक और महादेव के भक्त हंसराज रघुवंशी जो 'मेरा भोला है भंडारी'  और 'शिव समा रहे मुझमें' जैसे शिव भक्ति के गीत गाकर घर घर में फेमस हुए सिंगर ने शादी रचा ली है. हंसराज रघुवंशी ने मंगेतर कोमल सकलानी के साथ शादी रचा ली है। सिंगर ने शादी हिमाचल प्रदेश में की है। मंडी के सरकाघाट में कोमल सकलानी और हंसराज रघुवंशी ने सात फेरे लिए। इस शादी में परिवार और दोस्तों ने शिरकत की। हंसराज रघुवंशी एक भारतीय गायक, संगीतकार और लेखक हैं जो अपने भक्ति गीतों के लिए जाने जाते हैं. 2019 में उनके गाने ‘मेरा भोला है भंडारी’ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय होने के बाद वे लोगों के बीच काफई पॉपुलर हो गए थे. उन्होंने भगवान शिव को समर्पित कई भक्ति गीत गाए, जिनमें मेरा भोला है भंडारी और पार्वती बोली शंकर से शामिल हैं. हंसराज रघुवंशी और कोमल की लव मैरिज है। दोनों 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी साल मार्च में दोनों ने सगाई की थी।

#Komal Saklani#Hansraj Raghuwanshi#Bollywoodnews#Mera Bhola Hai Bhandari singer,