खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : नेपाल में आए भूकंप से बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान होने की खबर हैं, अभी तक भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है। बता दें, शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे नेपाल के पश्चिमी इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। वहीं, प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड जाजरकोट पहुंच गए हैं। उन्होंने कल रात क्षेत्र में आए भूकंप से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। साथ ही, भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि पर दुख व्यक्त किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेपाल में भूकंप का केंद्र जाजरकोट जिले के लामिडांडा इलाके में था. वहीं नेपाल में मची तबाही पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने दुख जताया है और राहत व बचाव कार्य के लिए तीन सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया है. रात 11.32 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है. नेपाल के 'नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर' का कहना है कि भूकंप का केंद्र जाजरकोट में था, जो राजधानी काठमांडू से 250 मील उत्तर-पूर्व में है. भूकंप की वजह से सबसे ज्यादा तबाही रुकुम जिले में हुई है, जहां घर जमींदोज हो गए हैं. जाजरकोट जिले में भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है.

#Nepal Earthquake#NepalNews#Earthquake News,