World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व चैंपियन इंग्लैंड को हराकर विश्व कप से किया बाहर
(स्पोर्ट्स डेस्क) : ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रन से हरा दिया है। इस हार के साथ ही इंग्लैंड की टीम औपचारिक रूप से सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपना दावा मजबूत किया है। ऑस्ट्रेलिया के 7 मैचों में 10 प्वॉइंट्स है, यानि कंगारू टीम के 2 लीग मुकाबले बचे हैं. चौथे स्थान के लिए पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान दावेदार है. हालांकि, इस वक्त न्यूजीलैंड प्वॉइंट्स टेबल में चौथे, पाकिस्तान पांचवें और अफगानिस्तान छठे नंबर पर काबिज है, लेकिन इन तीनों टीमों के बराबर 8-8 प्वॉइंट्स है. डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड अधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो गया. इंग्लैंड, बांग्लादेश के बाद बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी.
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 286 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन 71 रन और कैमरून ग्रीन 47 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 44 रन की पारी खेली। अंत में एडम जैम्पा ने 29 रन बनाए। इंग्लैडं के लिए क्रिस वोक्स ने चार विकेट लिए। मार्क वुड और आदिल राशिद को दो-दो विकेट मिले। डेविड विली और लियम लिविंगस्टोन को एक-एक विकेट मिला। 287 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 48.1 ओवर में 253 रन ही बना पाई और मुकाबला हार गई। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। डेविड मलान ने 50 और मोईन अली ने 42 रन का योगदान दिया।
#World Cup 2023#ICCWorld Cup 2023#ENG vs AUS#World Cup2023,







