(बॉलीवुड डेस्क): एल्विश यादव को लिया गया हिरासत में, बीते दिनों ओटीटी बिग बॉस 2 के विजेता एल्विश यादव को नोएडा में रेव पार्टी में सांपों का जहर परोसने के आरोप लगने का मामला सामने आया था. देशभर में सुर्खियों में आए बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव को राजस्थान के कोटा से हिरासत में लिया गया.  दरअसल, एल्विश यादव पर रेव पार्टीज में सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा है. उनपर इल्जाम है कि वे नशे के लिए सांप और सांपों के जहर की स्मगलिंग करते हैं. इस मामले में उनके खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 के थाने में शिकायत दर्ज की गई है और 5 दूसरे लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

#Elvish Yadav Case#Elvish Yadav#Bollywoodnews#Elvish Yadav Arreste,