राहुल गाँधी ने केदारनाथ में की पूजा-अर्चना, बाबा केदार का लिया आशीर्वाद
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार से उत्तराखंड के 3 दिवसीय दौरे पर हैं. यह राहुल गांधी की निजी यात्रा है. राहुल गांधी बाबा केदार की सांयकालीन आरती में भी शामिल हुए। वह शाम 5.30 बजे आरती स्थल पर पहुंचे और हाथ जोड़कर बाबा का ध्यान किया।
राहुल गांधी के लिए रविवार को केदारनाथ में गढ़वाल मंडल विकास निगम का गेस्ट हाउस बुक कराया गया है। सात नवंबर को दोपहर लगभग दो बजे केदारनाथ धाम से वापसी का कार्यक्रम है।


राहुल गांधी ने रविवार को केदारनाथ पहुंचकर आम श्रद्धालुओं की तरह मंदिर में प्रवेश किया और लोगों से बातचीत भी की.बाबा केदार की पूजा आराधना के बाद राहुल गांधी ने श्रद्धालु और पंडा पुरोहितों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. राहुल गांधी के दौरे को लेकर केदारनाथ धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. राहुल गांधी का केदारनाथ दौरा पूरी तरह से निजी है.

#RahulGandhi#BabaKedarnath#Chardhamyatra#Kedarnath#Rahul Gandhi Kedarnath Visit,,







