सीएम धामी ने धनतेरस के अवसर पर की गौमाता की सेवा
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरोग्य एवं समृद्धि के पावन पर्व धनतेरस के अवसर पर प्रातः काल गौमाता की सेवा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की सनातन संस्कृति में गाय को माँ का स्थान दिया गया है और गौ सेवा की परंपरा को सदियों से सबसे पवित्र अनुष्ठानों में से एक माना गया है। पशुधन के रुप में गौपालकों के लिए गाय समृद्धि का प्रतीक है। आइए हम सभी गौमाता के पालन एवं संरक्षण हेतु संकल्पित हों।

#Uttarakhand Global Investor Summit 2023#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,







