ODI WORLD CUP: रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराया
(स्पोर्ट्स डेस्क) : वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाक टीम ने 46.4 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 270 रन का स्कोर बनाया। पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने 50 रन, सऊद शकील ने 52 रन और शादाब खान ने 43 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 47.2 ओवर में नौ विकेट खोकर 271 रन बना लिए और एक विकेट से मैच अपने नाम किया। पाकिस्तान के लिए बल्ले से सउद शकील ने 52 और बाबर आजम ने 50 रन बनाए। शादाब खान ने भी 43 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी ने चार और मार्को यानसेन ने तीन विकेट लिए। गेराल्ड कोइत्जे को दो विकेट मिले। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम ने 91 और डेविड मिलर ने 29 रन बनाए। पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट लिए। हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम और उसामा मिर को दो-दो विकेट मिले। वहीं, इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गया है. हीं, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। पाकिस्तान को इस विश्व कप में लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी है।
#South Africa Vs Pakistan#Worldcup#Worldcup2023#ICC ODI World Cup 2023,







