न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर बड़ी जीत, सेमीफाइनल का टिकट पक्का !
(स्पोर्ट्स न्यूज़ ) : न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर बड़ी जीत से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना नामुमकिन जैसा हो गया है. श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य 23.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. अब पहले सेमीफाइनल में 15 नवंबर को भारत का न्यूजीलैंड से मुकाबला लगभग तय हो गया है. मैन ऑफ द मैच ट्रेंट बोल्ट (3/37) और मिचेल सेंटनर (2/22) की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंका 46.4 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। इसके बाद न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉन्वे (45) और रचिन रवींद्र (42) के बीच 74 गेंद में 86 रन की ओपनिंग साझेदारी की बदौलत 172 का लक्ष्य 23.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 46.4 ओवर में 171 रनों पर सिमट गई. श्रीलंका के लिए कुसल परेरा ने पचास रनों का आंकड़ा पार किया. कुसल परेरा ने 28 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली. इसके अलावा बाकी श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने निराश किया
#World Cup#World Cup 2023#ICCWorld Cup 2023#NZ vs SL#CWC2023,







