यूपी में कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ़्तार
लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली एनसीआर में ठंड और कोहरे का असर दिखने लगा हैं, यूपी में कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ़्तार धीमी पड़ गयी हैं। गाड़ियों की कम संख्या के कारण परेशान यात्रियों की मुसीबत और बढ़ने वाली है। शुक्रवार से शनिवार देर रात तक वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 42 से अधिक ट्रेनें देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। इससे कई इंतजार करते-करते लौट गए तो कुछ ने ट्रेन का टिकट वापस करना मुनासिब समझा। कई और यात्री भी सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर परेशानी में नजर आए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कोहरा से निपटने के लिए ट्रेनों में फाग सेफ डिवाइस लगाने का काम तेज किया गया है। जल्द स्थिति सुधर जाएगी।
#UPNews#Delhi Train Late#Lucknownews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




