(स्पोर्ट्स डेस्क) : बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने दूसरे सुपर ओवर में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा. इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ जब किसी मैच में दो सुपर ओवर खिलाने पड़े. इसके साथ ही यह दूसरा सबसे ज्यादा रन वाला मुकाबला रहा, जो टाई पर खत्म हुआ. अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दो सुपर ओवर खेले गए। पहला और दूसरा टी20 छह-छह विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया। भारत ने रोहित शर्मा की नाबाद 121 रन की पारी और रिंकू सिंह के नाबाद 69 रन की बदौलत भारत ने चार विकेट पर 212 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान की टीम भी 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 212 रन बना सकी। मैच टाई हुआ और सुपर ओवर में पहुंचा। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 16-16 रन बनाए। दूसरे सुपर ओवर में भारत के 11 रन के जवाब में अफगानिस्तान एक रन बना सका और भारत ने मैच जीत लिया। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने 212-212 रन बनाए. यानी 40 ओवरों में कुल 424 रन बने. इतने रन बनने के बाद भी यह मुकाबला टाई रहा. सबसे ज्यादा रन वाले टाई मुकाबलों में यह दूसरे नंबर पर है. 

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के इस तीसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा के नाबाद शतक और रिंकू सिंह (नाबाद 69) के साथ 190 रनों की पार्टनरशिप की बदौलत भारत ने 4 विकेट पर 212 रन बनाए. इसके बाद मेहमान टीम ने गुलबदीन नायब की 23 गेंदों पर 55 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 6 विकेट पर 212 रन जोड़ दिए. भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए. उनके अलावा पेसर आवेश खान और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला.

#INDvsAFG3rdT20#T20#INDvsAFG#BCCI#Teamindia,