राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले रवि किशन ने राम भजन किया रिलीज
(बॉलीवुड डेस्क): 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन से पहले भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने अपना नया राम भजन रिलीज किया है इस गाने में रवि किशन भगवान जय श्रीराम के नारे लगता हुए नजर आ रहे हैं. रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर छा गया है. एक्टर के इस गाने ने पूरा माहौल राममय कर दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरफ से भोजपुरी स्टार राम की भक्ति में झूमते हुए नजर आ रहे हैं. यूट्यूब पर ये गाना धमाल मचा रहा है. रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं. एक्टर को भोदजुरी इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन कहा जाता है. भोजपुरी के साथ-साथ वे बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.
#RamMandir#AyodhyaRammandir#RaviKishan#Bollywoodnews#Entertainmentnews,







