प्रभु श्री राम के चरणों में 'साष्टांग दंडवत' हुए पीएम मोदी
अयोध्या,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)- 500 सालों के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला विराजमान हो चुके है.इस दौरान पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की. पूजा-विधि के जजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई। अनुष्ठान को काशी के प्रख्यात वैदिक आचार्य गणेश्वर द्रविड़ और आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निर्देशन में 121 वैदिक आचार्यों ने संपन्न कराया। इस दौरान पीएम मोदी ने रामलला के सामने साष्टांग दंडवत प्रणाम किया और रामलला के मुख्य पुजारी नृत्य गोपाल दास के भी पैर छुए। बता दें कि पीएम मोदी की यह तस्वीर लोगों को काफी पसंद आ रही है। बता दें कि जब साल 2020 में राम मंदिर का शिलान्यास हुआ था। उस दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंडवत होकर भगवान राम को प्रणाम किया और उनका आशीर्वाद लिया था। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद पीएम मोदी ने संतों से आशीर्वाद लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने 11 का अपना व्रत भी तोड़ा. प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में पीएम मोदी के अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत,यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे.
बता दें कि पीएम मोदी के साष्टांग प्रणाम करते उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हुई. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से नेता, अभिनेता, साधु-संत पहुंचे हैं.
#RamMandir#RamMandirInauguration#AyodhyaRammandir,







