लोकसभा चुनाव से पहले आया भाजपा का थीम सॉन्ग, सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं…
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ नारे के साथ उतरेगी। भाजपा ने आज यानी गुरुवार को कैंपेन थीम को लॉन्च कर दिया. इसे नव मतदाता सम्मेलन में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री के सामने लॉन्च किया, भाजपा ने इसकी लॉन्चिंग का एलान करते हुए कहा कि यह थीम उसे लोगों के बीच से ही मिली है और भाजपा ने जनता ने इस भावना को अपनाया है। इस कैंपेन थीम को लॉन्च करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के एक दशक के प्रयासों को चिन्हित करता हुआ एक सुंदर एवीडियो गीत, जो उनके नेतृत्व, कार्यशैली, और अनवरत प्रयासों को बहुत प्रेरणापूर्ण तरीके से प्रस्तुत करता है. ऐसे प्रयास जिनसे करोड़ों भारतीयों के सपने हकीकत में बुने जा रहे हैं.आइये, भाजपा के इस नये कैंपेन को इस गीत के माध्यम से, हम सभी इन प्रयासों की कड़ी को आगे बढ़ाने का संकल्प लें.
भाजपा द्वारा जारी किए गए लगभग 2 मिनट के इस गाने में पिछले 10 वर्षों में सरकार की उपलब्धियों और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई के बारे में बताया गया है। इसमें अयोध्या में हुई राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र है। इस गाने में भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हुए कामों को हाइलाइट किया गया है। गाने में वन्दे भारत ट्रेन, डिजिटल पेमेंट, नए हाइवे और अन्य विकास परियोजनाओं के भी दृश्य दिखाए गए हैं। इसके अलावा, गाने में भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत को प्रदर्शित किया है। इसके साथ ही नारी सशक्तिकरण, चंद्रयान-3 आदि का भी जिक्र किया गया है।
#@BJP4India#BJP#LoksabhaElection2024#Loksabhachunav#Narendramodi ,







