इंग्लिश टीम का भारतीय स्पिनरों ने निकाला दम, अश्विन, जडेजा और अक्षर का कहर
(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारत और इंग्लैंड के बीच आज से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला टेस्ट आज से हैदराबाद में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट के लिए टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. टीम इंडिया तीन स्पिनर के साथ मैदान पर उतरी है। वहीं, भारतीय टीम तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज की रणनीति से मैदान पर उतरी है। कुलदीप नहीं खेल रहे। अक्षर, अश्विन और जडेजा तीन स्पिनर होंगे। वहीं, बुमराह और सिराज दो तेज गेंदबाज होंगे। विराट कोहली शुरुआती दो टेस्ट से बाहर हो गए हैं। निजी कारणों से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। भारतीय टीम 12 साल से अपने घर में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है. भारतीय टीम ने नवंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हारने के बाद से अपने घर में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है. टीम इंडिया ने साल 2012 से लेकर अभी तक अपने घर में लगातार 16 टेस्ट सीरीज जीती हैं.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही थी। जैक क्राउली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। एक वक्त 12वें ओवर में स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 55 रन था, इसके बाद 16वें ओवर में टीम ने तीन रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 45 ओवरों के बाद 6 विकेट के नुकसान के साथ 142 रन बना लिए हैं भारत के लिए अश्विन, जडेजा और अक्षर ने दो-दो विकेट लिए हैं.
#INDvsENG#BCCI#TestCricket#Teamindia#ICC#INDvsENG1stTest,







