‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल आएंगे नजर
(बॉलीवुड डेस्क) : संजय लीला भंसाली 'लव एंड वॉर' के साथ अपना जादू चलाने के लिए तैयार हैं. बता दें कि 'लव एंड वॉर' के साथ विक्की कौशल पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ काम करने जा रहे हैं. वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दूसरी बार डायरेक्टर के साथ हाथ मिला रहे हैं. फिल्म अगले साल यानी 2025 में रिलीज होगी. लंबे समय से इस बात को लेकर चर्चा काफी तेज थी आखिर कब संजय लीला भंसाली अपने अगली फिल्म का एलान करेंगे। ऐसे में बुधवार 24 जनवरी को विक्की कौशल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर संजय की अपकमिंग फिल्म की डिटेल्स शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट को बड़ा दिया है। भंसाली प्रोडक्शन की तरफ से पोस्टर जारी किया गया है. इस पोस्टर में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के सिग्नेचर भी हैं. ये खबर सुनने के बाद रणबीर-आलिया और विक्की कौशल के फैन्स खुशी से उछल पड़े होंगे. ऐसा होना लाजमी भी है. क्योंकि तीनों ही स्टार्स की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और पिछली फिल्मों में खूब धमाल भी मचा चुके हैं. संजय लीला भंसाली की ये फिल्म नवंबर 2024 तक फ्लोर पर आ जाएगी.
#SanjayLeelaBhansaliLoveAndWar#Bollywoodnews#LoveAndWar#Entertainmentnews,







