भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार छठी टी20 सीरीज जीती
(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच इंदौर में खेला गया, इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 15.4 ओवर में चार विकेट खोकर 173 रन बना लिए और छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब ने 57 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन और रवि बिश्नोई-अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 68 और शिवम दुबे ने नाबाद 63 रन बनाए। अफगानिस्तान के करीम जनत ने दो विकेट लिए। शिवम दुबे ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा. भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार छठी टी20 सीरीज जीती है। इसके साथ ही घर में लगातार 15वीं सीरीज में भारत के अजेय रहने का रिकॉर्ड कायम है। युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल का बल्ला इस मैच में जमकर बोला. उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन ठोक दिए.
#INDvsAFG2ndT20#BCCI#Teamindia#T20#INDvsAFG#IndiavsAfghanistan,







