सीएम धामी के विशाल रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
रुद्रप्रयाग/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रुद्रप्रयाग पहुँचे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्राचीन देवल से अगस्त्यमुनि के खेल मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान यहां हजारों की संख्या में स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री श्री धामी का स्वागत किया। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ विधायक श्री भरत चौधरी, विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत, ज़िलाध्यक्ष भाजपा श्री महावीर पवार मौजूद रहे।

#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




