हुमा कुरैशी स्टारर शो ‘महारानी 3’ का ट्रेलर जारी
(बॉलीवुड डेस्क): अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'महारानी 3' को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं वेब सीरीज 'महारानी' के पहले दो सीजन के जरिए हुमा कुरैशी ने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। मंगलवार को हुमा की इस सीरीज के तीसरे सीजन यानी 'महारानी 3' का लेटेस्ट टीजर रिलीज कर दिया गया है। मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव ने डायरेक्टर सौरभ भावे के निर्देशन में बनी महारानी 3 के इस टीजर वीडियो को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया है। हुमा कुरैशी की वेब सीरीज 'महारानी 3' की रिलीज का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। 'महारानी' के दो सीजन के हिट होने के बाद अब इसका तीसरा सीजन ओटीटी पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
#Maharani3#HumaQureshi#Bollywoodnews#Entertainmentnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




