(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गये टी20 विश्व कप के 36वें ग्रुप मुकाबले में भारत ने जीत का चौका लगाते हुए ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में नीदरलैंड को 17 रनों से मात दी। सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 बनाए, शिवम दुबे ने 66 रनों की विस्फोटक पारी खेली. जवाब में नीदरलैंड 20 ओवरों में 176 रन ही बना सकी, भारत ने 17 रनों से मुकाबले को जीत लिया. शिवम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड ने संघर्ष किया, टॉप आर्डर बल्लेबाजों ने छोटी लेकिन तेज तर्रार पारियां खेली. माइकल लेविट ने 24, मैक्स ओ डाउड ने 20, बास डी लीड ने 33 और कॉलिन एकरमैन ने 23 रन बनाए. अंत में जैक लायन-कैशेट ने 16 गेंदों में 26 और नोआ क्रोस ने 12 गेंदों में 25 रन बनाए, भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए जबकि शिवम दुबे ने दो सफलताएं अपने नाम कीं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

#T20 #ICCWorldCup2026 #WorldCup2026 #BCCI #ICC,