पीएम मोदी ने एआई समिट में भारत को टेक और टैलेंट का बड़ा केंद्र बताया
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने समिट को दुनिया की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक एआई समिट में से एक बताया और 140 करोड़ भारतीयों की ओर से सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया. उन्होंने भारत को टेक और टैलेंट का बड़ा केंद्र बताया. पीएम मोदी ने कहा, दिलचस्प बात ये है कि जब हम ट्रांसफार्मेशन के दौर में होते हैं तो उसके वास्तविक प्रभाव का अंदाजा नहीं हो पाता. जब पत्थरों को रगड़ने से पहले चिंगारी निकली थी तो किसी को अंदाजा नहीं था ये सभ्यता का नया बदलाव होगा. आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस मानव इतिहास का ऐसा ही ट्रांसफारमेशन है. आज हम जो देख रहे हैं, इसके इंपैक्ट को महसूस कर रहे हैं, वो प्रारंभिक बदलाव ही है. ये एआई मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ा रही है.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंतिम हिस्से में कहा, मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि इस समिट में तीन भारतीय कंपनियों ने अपने एआई मॉडल्स और एप लॉन्च किए हैं। ये युवाओं की प्रतिभा के सबूत हैं। भारत जो सॉल्यूशन दे रहा है, ये उसकी गहराई और विविधता के भी प्रतिबिंब हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत सेमीकंडक्टर और चिप मेकिंग से लेकर क्वांटम कंप्यूटिंग तक एक रेजिलिएंट इको सिस्टम बना रहा है। सिक्योर डाटा सेंटर, मजबूत आईटी बैकबोन, डायनेमिक स्टार्टअप इकोसिस्टम भारत को अफॉर्डेबल, स्केलेबल और सिक्योर एआई सॉल्यूशंस का नैचुरल हब बनाते हैं। देश की ताकत को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत के पास डायवर्सिटी, डेमोग्राफी के साथ-साथ डेमोक्रेसी भी है। जो एआई मॉडल भारत में सफल होता है, उसे वैश्विक स्तर पर भी आजमाया जा सकता है। उन्होंने टेक वर्ल्ड के दिग्गजों से भारत में निवेश का आह्वान करते हुए कहा, डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया, डिलिवर टू द वर्ल्ड, डिलिवर टू दी ह्यूमैनिटी।
पीएम मोदी ने कहा कि इस समिट में 100 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व हो रहा है. दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए विशेषज्ञ, नीति निर्माता और युवा प्रतिभागी इस आयोजन को नई ऊंचाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह समिट ऐसे भारत में हो रही है, जो मानवता के लगभग छठे हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है. भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है, सबसे बड़े टेक टैलेंट पूल का केंद्र है और टेक-इनेबल्ड इकोसिस्टम का एक प्रमुख उदाहरण है. प्रधानमंत्री ने MANAV विजन पेश करते हुए बताया कि MANAV का अर्थ मानव है. इसमें M का मतलब है नैतिक और एथिकल सिस्टम, A का अर्थ है जवाबदेह शासन व्यवस्था, N का अर्थ है राष्ट्रीय संप्रभुता, दूसरे A का अर्थ है सुलभ और समावेशी व्यवस्था और V का अर्थ है वैध और विश्वसनीय ढांचा.
#AIImpactSummit2026 ##AIImpactSummit #indianews #Pmmodi,







