मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी आगामी लोकसभा चुनावों में संभावित गठबंधन के लिए भाजपा के साथ बातचीत कर रहे हैं. राष्ट्रीय लोकदल के एनडीए में शामिल होने को लेकर अभी कोई अधिकृत घोषणा नहीं की गई है लेकिन अब यह लगभग तय हो गया है कि राष्ट्रीय लोकदल भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने जा रहा है। रालोद को दो लोकसभा और एक राज्यसभा की सीट मिलने की संभावना है, रालोद एक और सीट की मांग कर रहा है जिस पर अभी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।  इस बीच, सूत्रों ने कहा, आरएलडी के आलाकमान ने सभी पार्टी प्रवक्ताओं को निर्देश दिया है कि वे पार्टी के बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर कोई भी बयान देने से बचें. सूत्रों ने बताया कि भाजपा की रालोद के साथ गठजोड़ के लिए वार्ता अंतिम चरण में है. उन्होंने बताया कि भाजपा बागपत सहित दो सीट रालोद को देने को इच्छुक है और उसे राज्यसभा की भी एक सीट दे सकती है. रालोद को दो लोकसभा और एक राज्यसभा की सीट मिलने की संभावना है, रालोद एक और सीट की मांग कर रहा है जिस पर अभी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में भी रालोद विधायकों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि 12 फरवरी को विधिवत घोषणा हो जाएगी। 2024 में केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी को केंद्र में मंत्री पद मिलेगा, साथ ही उत्तर प्रदेश में भी रालोद के 2 विधायकों को मंत्री पद दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक एक विधायक को कैबिनेट और एक विधायक को राज्य मंत्री का पद दिया जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक एनडीए में रालोद के जाने की विधिवत घोषणा अगले दो-तीन दिन में कर दी जाएगी,फिलहाल रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी किसी से भी संपर्क नहीं कर रहे हैं. RLD की पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जिसे ‘जाटलैंड’ भी कहा जाता है, में अच्छी पकड़ मानी जाती है। कई सीटों पर पार्टी के समर्थक जीत और हार के बीच का अंतर तय कर देते हैं। ऐसे में यदि जयंत चौधरी बीजेपी के साथ हाथ मिला लेते हैं तो इस इलाके में NDA को मात देना INDI अलायंस, या ज्यादा स्पष्ट रूप से कहें तो समाजवादी पार्टी के लिए काफी मुश्किल हो जाएगा। 

#MuzaffarnagarNews#allianceofBJPandRLD#RLD#JayantChaudhary#UPNews#Muzaffaranagarnews#LoksabhaElection2024#UPPolitics#NDA,