करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म 'किल' की रिलीज तारीख का ऐलान
(बॉलीवुड डेस्क): करण जौहर प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'किल' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गयी है। यह फिल्म 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निखिल नागेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिका में हैं। धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'किलर घोषणा! 'किल' भारत में 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी जीवन भर की ट्रेन यात्रा के लिए तैयार हैं।'
#Bollywoodnews#Entertainmentnews#KaranJohar#DharmaProductions,






