अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग ने बटोरी सुर्खियां
(बॉलीवुड डेस्क): मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन्स 3 मार्च को गुजरात के जामनगर में संपन्न जो गए हैं . अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से 3 मार्च तक जामनगर में बड़े धूमधाम से हुए. इस दौरान देश-विदेश बिजनेसमैन, सिंगर, एक्टर से लेकर दिग्गज हस्तियां तक फंक्शन का हिस्सा बनने पहुंचीं. बॉलीवुड के बड़े-छोटे स्टार्स ने महफिल में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए. सितारों से सजे इस कार्यक्रम में कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी. फंक्शन के स्पेशल गेस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, करीना कपूर, कियारा आडवाणी, अक्षय कुमार और आदित्य रॉय कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल थीं, जो इस स्पेशल और मेगा इवेंट का हिस्सा बनने के लिए जामनगर पहुंचे थे. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में शामिल नहीं हुए. बता दें कि कपल ने 15 फरवरी, 2024 को ही अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है और शायद यही वजह है कि वे जामनगर नहीं पहुंच सके.
#AnantAambani#RadhikaMerchant#AnantRadhikaPreWedding#AnantRadhika#MukeshAmbani ,







