टी20 विश्व कप 2024 में भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों की मारामारी शुरू !
(स्पोर्ट्स डेस्क) : वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का क्रेज अभी से ही देखने को मिल रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। 2 जून के शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच 5 तारीख को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा. उसके बाद 9 जून को पाकिस्तान से मुकाबला होगा. भारत-पाकिस्तान मैच में अभी तीन महीने से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन टिकटों को लेकर मारामारी शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, री-सेल मार्केट में टिकट की कीमतें पहले ही आसमान छू रही हैं। टिकटों के आधिकारिक सेल में टिकट की सबसे कम कीमत छह डॉलर यानी 497 रुपये है। वहीं, इस भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए प्रीमियम सीटों की कीमत बिना टैक्स के 400 डॉलर यानी 33,148 रुपये है। आधिकारिक सेल पर जिस टिकट की कीमत 400 डॉलर थी, रीसेल साइटों पर उसकी कीमत 40,000 डॉलर है, यानी लगभग 33 लाख रुपये। अगर इसे प्लेटफॉर्म फीस से जोड़ दिया जाए तो यह कीमत 50,000 डॉलर तक पहुंच रही है यानी लगभग 41 लाख रुपये। टी20 विश्व कप 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए इस साइट पर सबसे महंगी टिकट 175,000 डॉलर यानी लगभग 1.4 करोड़ रुपये की है।। इसमें प्लेटफॉर्म चार्ज और अतिरिक्त फीस जोड़ दें तो आंकड़े करीब 1.86 करोड़ रुपये तक पहुंच जाते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 8 मुकाबले हुए हैं. भारत 7 मैच में जीता है. पाकिस्तान को 1 मुकाबले में सफलता मिली है. भारत की जीत में 2007 में टाई मैच भी शामिल है. तब टीम इंडिया ने बॉल आउट में मैच को अपने नाम कर लिया था. पाकिस्तान को इकलौती जीत 2021 में मिली थी.
#INDvsPAK#INDVsPakMatch#BCCI#Teamindia#T20WorldCup2024,







