जयंत ने लोकसभा चुनाव को लेकर बागपत और बिजनौर सीट पर खोले पत्ते
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी ने लोकसभा की दो सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. इसमें बिजनौर सीट से चंदन चौहान को टिकट दिया है. वहीं, बागपत सीट से राजकुमार सांगवान को उम्मीदवार बनाया है. वही विधान परिषद के लिए मथुरा से योगेश नौहार को प्रत्याशी बनाया गया है। बागपत को आरएलडी का गढ़ माना जाता है. बागपत जिले में विधानसभा की 3 सीटें हैं. साल 2012 में 2 सीट पर बीएसपी और 1 सीट पर आरएलडी जीती थी. वहीं 2017 में 2 सीट पर बीजेपी और 1 सीट पर आरएलडी को जीत मिली थी. बागपत लोकसभा से बीजेपी के सत्यपाल सिंह सांसद हैं. चौधरी अजीत सिंह ने कई बार बागपत लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया. 44 वर्ष से पार्टी के लिए समर्पित रहे डॉ. राजकुमार सांगवान को रालोद मुखिया ने बागपत से रालोद-भाजपा का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। 44 वर्ष से रालोद की राजनीति कर रहे डॉ. राजकुमार सांगवान जमीनी राजनीति के लिए जाने जाते रहे हैं। बागपत से डॉ. राजकुमार सांगवान जैसे ईमानदार नेता को टिकट देकर जयंत चौधरी ने बड़ा संदेश दे दिया है। राजकुमार सांगवान ऐसे नेता हैं, जिनकी हर बिरादारी, हर क्षेत्र में अलग पहचान रही है। लंबे समय तक छात्र और किसानों की राजनीति करने वाले डॉ. राजकुमार सांगवान को टिकट दिए जाने पर लोगों का कहना है कि ऐसे ईमानदार इंसान को टिकट देकर जयंत चौधरी ने हर किसी का दिल जीत लिया है।
#JayantChaudhary#UPLokSabhaElection2024#RLDCandidateList#UPPlitics#RLD#UPNews#Muzaffarnagarnews#UPBJP#Election2024#LoksabhaElection2024,






