पीएम मोदी ने कोलकाता में देश की पहली अंडरवॉटर मेट्रो रेल का किया उद्घाटन
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान कोलकाता में पानी के अंदर देश की पहली मेट्रो लाइन उद्घाटन किया, पीएम मोदी ने अंडरवॉटर मेट्रो रेल में स्कूली बच्चों के साथ बैठकर सफर किया. पीएम मोदी को एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पर देखने के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ी. पीएम मोदी दो दिन के पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं उन्होंने बुधवार को देश में कई मेट्रो परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान कोलकाता मेट्रो के ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर में 4,965 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड खंड का उद्घाटन भी किया गया। यह किसी भी बड़ी नदी के नीचे देश की पहली परिवहन सुरंग है। इस खंड में बना हावड़ा मेट्रो स्टेशन देश का सबसे गहराई में स्थित स्टेशन भी होगा।

पीएम मोदी ने मेट्रो कर्मचारियों के साथ भी लंबी बातचीत की। इस दौरान बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी भी उनके साथ ट्रेन में मौजूद थे।
#KolkataUnderwaterMetro#KolkataNews#PMModi#PrimeMinisterNarendraModi#PMModiinBarasat,,







