मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी बीए की छात्रा से तमंचे की नोक पर तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने उसकी वीडियो बनाई और अपने चौथे साथी के साथ जान से मारने की धमकी दी। बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। आरोप है कि गांव शाहडब्बर निवासी आरोपी अश्वनी राठी भी उसके कॉलेज में पढ़ता है। अश्वनी उसे कई बार मिलने के मैसेज करता था। युवती ने उसे मिलने से मना किया था। अश्वनी ने 28 फरवरी को परीक्षा के बाद फोन कर एक बार जरूरी बात करने के नाम पर बुलाया। आरोपी उसे बाइक से उसके गांव तक छोडऩे और रास्ते मे बात करने को कह जंगल मे ले गया। आरोप है कि जंगल मे ट्यूबवेल पर अंकित निवासी गांव सोरम और आर्यन निवासी टांडा माजरा भी मौजूद था।  तीनों आरोपियों ने तमंचे की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बनाई। उन्होंने किसी को कुछ बताने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। उसके बाद उनके चौथे साथी राहुल निवासी गांव टांडा माजरा ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एक अन्य युवक ने वीडियाे बनाई। आरोप है कि किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। दुष्कर्म करने से पहले उसे तमंचे से डराया गया। दुष्कर्म करने के बाद उसका सहपाठी उसे वापस छोड़ गया। घटना की जानकारी छात्रा ने गांव में जाकर अपनी माता को दी। परिजन उसे लेकर थाने पर पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 

दुष्कर्म के दो फरार मुख्य आरोपी आर्यन व राहुल को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार किया। एसपी देहात आदित्य बंसल व सीओ गजेंद्र पाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस आर्यन को तमंचे की बरामदगी के लिए परासौली गांव के जंगल में ले गई। दुष्कर्म के मुख्य आरोपी आर्यन ने खेत से मस्कट उठाकर पुलिस पर फायर करते हुए हिरासत से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। इस घटना में पैर में गोली लगने से आर्यन घायल हो गया। पुलिस ने घायल आर्यन को चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि महिला उत्पीड़न के इस मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में मंगलवार देर रात परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ बताते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए बुढाना कोतवाली में धरना शुरू कर दिया।

#MuzaffarnagarNews#UPNews#UPCrime,