कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन का ऐलान, दिल्ली में 4 पर आप, 3 सीट पर लड़ेगी कांंग्रेस
दिल्ली/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आखिरकार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में गठबंधन का ऐलान हो गया है. दोनों पार्टियों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव पूर्व गठबंधन का ऐलान हुआ है. कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में सात सीटें हैं। आप 4 पर चुनाव लड़ेगी। जिसमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल है। कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में 4-3 का फार्मूला तय हुआ है. संदीप पाठक ने कहा, 'हमारा पूरा कैडर देश हित के लिए राजनीति में आया है हम पंजाब में अलग अलग लड़ेंगे और बाकी राज्यों में एक साथ चुनाव लड़ेंगे. हरियाणा की कुल 10 में से 9 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी. कुरुक्षेत्र की एक सीट AAP को दी गई है. गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं, पिछले चुनाव में बीजेपी ने यहां पर क्लीन स्वीप किया था और सभी सीटों पर जीत हासिल की थी. गुजरात में कांग्रेस 24 सीटों पर लड़ेगी. कांग्रेस ने AAP को गुजरात में 2 सीट (भरूच और भावनगर) दी हैं. वहीं चंडीगढ़ की लोकसभा सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा. गोवा की दोनों सीटों पर AAP ने विड्राल किया है और दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी.
ऐसे हुआ सीटों का बंटवारा
दिल्ली (सात सीट): कांग्रेस- 3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी।
गुजरात (26 सीट): कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) पर चुनाव लड़ेगी।
हरियाणा (10 सीटें): कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी।
चंडीगढ़ में कांग्रेस अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी।
गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
#CongressAAPAlliance#AAP#Congress#Election2024#Loksabhaelection2024#AapCongressDeal,







