सीएम धामी का कोटद्वार में भव्य रोड शो, उमड़ा जन सैलाब
कोटद्वार/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को कोटद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने भव्य रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद वह लाभार्थी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान कई लाभार्थियों को चेक भी दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाभार्थी सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए पशुपालन विभाग, बाल विकास परियोजना पौड़ी, उद्यान विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, समाज कल्याण और नगर निगम के 43 लाभार्थियों को लाभार्थी चेक वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में लगातार कार्य कर रही है तथा इसके छोर के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए कृत संकल्पित हैं।
#CMDhamiRoadShow#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,







