(स्पोर्ट्स डेस्क)  : हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के तूफान में मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2024 के 8वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 31 रन से हरा दिया. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन बोर्ड पर लगाए थे. जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 246/5 रनों तक ही पहुंच सकी. इस टूर्नामेंट में यह हैदराबाद की पहली जीत है जिसमें तमाम रिकॉर्ड्स बने। पैट कमिंस की अगुवाई में टीम ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 20 ओवर में टीम ने तीन विकेट गंवाकर 277 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 246 रन बना सकी। सनराइजर्स के लिए हेनरिच क्लासेन ने 34 गेंद पर 80* रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद पर 63 रन बनाए. ट्रेविस हेड ने 24 गेंद पर 62 रन की पारी खेली. एडेन मार्करम ने 28 गेंद पर 42* रन बनाए. मयंक अग्रवाल 13 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए. मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या, गेराल्ड कोएत्जे और पीयूष चावला ने 1-1 विकेट लिए. 

278 रन यानी आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े टोटल का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को शुरुआत तो अच्छी मिली. रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 56 (20 गेंद) रनों की साझेदारी की. लेकिन उन्हें पहले झटका चौथा ओवर में ईशान के रूप में लगा, जो 13 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए. फिर मुंबई ने दूसरा विकेट रोहित शर्मा के रूप में खोया. जो पांचवें ओवर में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 26 (12 गेंद) रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद तिलक वर्मा और नमन धीर ने तीसरे विकेट के लिए 84 (37 गेंद) रनों की साझेदारी की, जिससे एक बार फिर फैंस की उम्मीद जागी. लेकिन 11वें ओवर में नमन धीर के विकेट से इस साझेदारी का अंत हुआ, जो 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 30 (14 गेंद) रन बनाकर आउट हुए.  इसके बाद 15वें ओवर में तिलक वर्मा पवेलियन लौट गए, जिन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाकर 34 गेंदों में 64 रन बनाए. इसके बाद 18वें ओवर में टीम को पांचवां झटका कप्तान हार्दिक पांड्या के रूप में लगा. कप्तान पांड्या ने 20 गेंदों में 1 चौका और 1 छक्का लगाकर 24 रन बनाए

#SRHvsMI#IPL#IPL2024#Cricketnews#BCCI,