अरविंद केजरीवाल को लगा झटका, 1अप्रैल तक रहेंगे ईडी की हिरासत में
दिल्ली ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को झटका लगा है. उनकी ईडी की रिमांड चार दिन के लिए बढ़ गई है, अरविंद केजरीवाल को ईडी ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. बाद में कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक हिरासत में भेज दिया था.दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 1 अप्रैल तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया. हालांकि जब ईडी ने सुनवाई के दौरान रिमांड की मांग की थी तो केजरीवाल ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि ईडी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है. अब केजरीवाल 4 दिन और ईडी की रिमांड में रहेंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये केस दो साल पहले से चल रहा है. अगस्त 2022 को सीबीआई का केस फाइल हुआ था. फिर ईसीआईआर फाइल हुई थी. मुझे गिरफ्तार किया है. ना मुझे किसी कोर्ट ने दोषी करार दिया है ना ही आरोप तय हुए हैं. अब अगली सुनवाई एक अप्रैल, 2024 को होगी और तब उन्हें दोपहर दो बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा.
#ArvindKejriwalEDCase#ArvindKejriwalRemand#KejriwalNews#ArvindKejriwalEDArrest#ArvindKejriwalArrest#ArvindKejriwalNews##ArvindKejriwal,







