मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर, इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित "प्रबुद्धजन सम्मेलन" में शिरकत की, बीजेपी के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार को धार देने में जुट गए हैं. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं. जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के कार्य को गिनवाया. इस दौरान योगी ने कानून व्यवस्था और दंगों को लेकर पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान का समर्थन करते हुये श्री योगी ने कहा कि जब वोट वोट गलत हाथों में जाता था तो मुजफ्फरनगर आने से लोग डरते थे और अब जब सही हाथों में वोट गया तो अराजकता समाप्त हो गई।

योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री और किसानो के मसीहा चौधरी चरण सिंह को याद करने के साथ की। उन्होने कहा कि वे पिछले करीब 15 वर्षो से इस गीत को सुनते आ रहे थे ‘‘होली खेले रघुवीरा अवध में, होली खेले रघुवीरा’’ मगर अयोध्या राम के बिना अधूरी थी और आज वहां पर रामलाल की मूर्ति भी विराजमान है और अयोध्या में धूमधाम के साथ श्रद्धालुओं द्वारा होली खेली गयी जो आप सभी के सामने है। उक्त गाने के बोल आज साक्षात देखने को मिल रहे है क्योंकि आज स्वंय आज श्रीराम अयोध्या में विराजमान है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भागवत की भूमि को दुनिया शुकतीर्थ के रूप में जानती है। शुकतीर्थ को पुराना वैभव लौटाने का काम भाजपा सरकार ने किया। जनभावना के अनुरूप काम किया। दुनिया में किसी के पास पांच हजार साल पुराना इतिहास नहीं, लेकिन मुजफ्फरनगर के पास है। चौधरी साहब को सम्मान पहले मिलना चाहिए था। पूर्व सरकारों ने उन्हें यह सम्मान नहीं दिया। देश के विकास का रास्ता गांव और खलिहान से होकर जाता है, यह बात चौधरी साहब ने ही कही थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रदेश का पहला स्पोर्ट यूनिवर्सिटी बनवा रहे हैं. एक नए भारत के लिए एक नया उत्तर प्रदेश बन रहा है. जिसके लिए पीएम मोदी कहते हैं न, कि हमें विकसित भारत की संकल्पना को साकार करना है. विकसित भारत होगा तब, जब उत्तर प्रदेश विकसित होगा. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टा पर हमला बोला और कहा कि 2017 यानी जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब प्रदेश में अपराधियों को बोलबाला था. 

सीएम योगी ने कहा कि विकास के लिए सुरक्षा चाहिए. 2017 से पहले यहां पलायन होता था, व्यापारी पलायन करता था, नागरिक पलायन करता था, लेकिन अब व्यापारी और यहां का नागरिक पलायन नहीं करता है, बल्कि अब अपराधी यहां का पलायन करता है. उन्होंने कहा कि पहले अन्न दाता से लेकर नागरिक और यहां की बेटी बहने भी सुरक्षा की गुहार लगाती थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती थी और अब एक अपराधी गले में तख्ती लटकाकर के अपने जीवन की भीख मांगता है. कहता है कि साहब जान बक्श दो. आगे से ठेला लगाकर गुजर बसर कर लूंगा लेकिन किसी को छेड़ेंगे नहीं तो हम भी कहते हैं कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं. 

#MYogiAdityanath#cmyogiinmuzaffarnagar#UPLokSabhaChunav2024#LokSabhaChunav2024#UPNews#Muzaffarnagarnews,,