देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बीजेपी की ओर से चुनाव प्रचार को धार देने के लिए सबसे पहले कल मंगलवार को पीएम मोदी रुद्रपुर में चुनावी रैली करने जा रहे हैं. 2 अप्रैल को पीएम मोदी रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और समीक्षा की. बता दें कि पीएम मोदी की जनसभा को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता बीते दो दिनों से तैयारियों में लगे हुए है. वहीं पीएम मोदी की सुरक्षा के लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला भी पूरी मुस्तैदी के तैनात दिख रहा है. पीएम मोदी की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है. वहीं रैली में आने वाली भीड़ को देखते हुए रुद्रपुर में रूट भी डायवर्ट किया गया है. ताकी रैली के कारण आम आदमी को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़े. 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित रैली के सम्बंध में कहा कि हालाकि इस रैली की तैयारी के लिए पार्टी को बहुत कम समय मिला है इसके बावजूद यह रैली ऐतिहासिक होगी। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। स्टार प्रचारकों में उत्तराखण्ड को सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली मिलना हमारे के लिए गर्व की बात है। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बाद कांग्रेस पूरा उत्तराखण्ड भाजपामय होने वाला है। इससे विपक्षी दलों की बेचैनी बढ़ गयी है। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी अपनी चुनावी रैली की शुरुआत उत्तराखंड से करेंगे, यह उत्तराखंड का सौभाग्य है. यह उनके और उत्तराखंड के लिए सम्मान की बात है. उत्तराखंड के लोग ने हमेशा पीएम मोदी का स्वागत किया है. उत्तराखंड भी पीएम मोदी के दिल में बसता है.

#PMModiRallyInRudrapur3PMModi#Election2024#UttarakhandLokSabhaElections2024#LokSabhaElections2024#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,