MI vs RR: मुंबई इंडियंस ने लगाई हार की हैट्रिक, राजस्थान ने 6 विकेट से दी मात
(स्पोर्ट्स डेस्क): मुंबई इंडियंस को आईपीएल के इस सीजन में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई. बई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है. वहीं राजस्थान की लगातार तीसरी जीत है. अपने घर पर पहले खेलने के बाद मुंबई इंडियंस सिर्फ 125 रन बना सकी थी. इसके बाद गेंदबाजों ने यशस्वी जायसवाल, जोश बटलर और संजू सैमसन को सस्ते में आउट कर दिया था, लेकिन रियाग पराग ने 39 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाकर अपनी टीम को मैच जिता दिया. इस हार के साथ ही हार्दिक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए पहले तीन मैच हारने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में हरभजन सिंह की बराबरी कर ली है जिन्होंने अपनी कप्तानी में शुरुआती तीन मैच हारे थे।
मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार पारियां खेली. जैसे-तैसे टीम ने 100 का आंकड़ा पार किया. मुंबई ने राजस्थान के सामने 126 रन का लक्ष्य रखा है. उसने 20 ओवर में 9 विकेट पर 125 रन बनाए. हार्दिक ने 34 और तिलक वर्मा ने 32 रन बनाए. राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट लिए. जवाब में राजस्थान रॉयल्स को रियान पराग और शुभम दुबे ने 16वें ओवर में जीत दिलाई। दोनों के बीच 39 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। पराग इस टूर्नामेंट में दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 39 गेंदों में 54 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और तीन छक्के निकले।
#MIvsRR#IPL#IPL2024#BCCI#Cricketnews,







