(बॉलीवुड डेस्क) :  'गॉडजिला x कॉन्ग' ने भारतीय सिनेमा पर अपनी धाक जमाई रखी है. इस हॉलीवुड फिल्म ने बॉकी हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ रही है.जी हां, ओपनिंग डे पर 13.25 करोड़ की कमाई कर ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धड़ल्ले से कमाई कर रही है. गॉडजिला x कॉन्ग को पहले वीकएंड में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने पहले दिन 13.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन इस फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार को फिल्म ने 13.5 करोड़ रुपये बटोरे। बता दें ये फिल्म भारतीय सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में से एक है. वहीं वर्ल्ड वाइड भी इस फिल्म ने तबाही मचा रखी है. फिल्म खूब कमा रही है. रिलीज के महज 3 दिनों के अंदर ही फिल्म ने दुनिया भर में 1620 करोड़ का शानदार बिजनेस किया है.

#GodzillaxKongBoxOfficeDay#GodzillaxKong#Bollywoodnews#Entertainmentnews,