बसपा सुप्रीमो मायावती 14 अप्रैल से यूपी में लोकसभा चुनाव का करेंगी आगाज
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बसपा सुप्रीमो सहारनपुर से यूपी में लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगी. 14 अप्रैल को सहारनपुर और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर मायावती की बैक टू बैक दो रैलियां होंगी. यह निर्णय बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक में लिया गया। इस बैठक में पूर्व गृह राज्य मंत्री सईदुज्जमां के बेटे सलमान सईद को कई लोकसभा के प्रभारियों की जिम्मेदारी भी दी गई है। यूपी लोकसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है. मायावती हरेक लोकसभा सीट का सियासी और जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर प्रत्याशी उतार रही है. इस बार उन्होंने न सिर्फ मुस्लिम बल्कि बल्कि बड़ी संख्या में सवर्ण प्रत्याशियों पर भी दांव लगाया है. जिससे बीजेपी के लिए भी कुछ सीटों में परेशानी खड़ी हो सकती है.
#BSP#Election2024#UPLokSabhaElections2024#LokSabhaElection 2024#Muzaffarnagarnews#UPNews#Mayawati#Mayawatinews,







