सीएम धामी ने फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ियों का जाना हालचाल
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिनों से कुमाऊं के दौरे पर हैं. इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला चम्पावत से लौटते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ियों से मिले और उन्हें प्रोत्साहित किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी गुरुवार शाम खटीमा के लोहिया हेड ग्राउंड में बच्चों के बीच पहुंचे। इस दौरान सीएम ने मैदान पर खेल रहे बच्चों से बात की। साथ ही बच्चों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे।
"उत्तराखण्ड के उज्ज्वल भविष्य...हमारे बच्चे एवं युवा साथी !"
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) March 21, 2024
चम्पावत से लौटते समय खटीमा में फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया। pic.twitter.com/nMOjWnIksP
#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




