चंपावत/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए. इस दौरान सीएम धामी का अलग ही अंदाज देखने को मिला. जहां सीएम धामी ढोलकी बजाते नजर आए तो वहीं महिलाओं के साथ जमकर थिरके. इससे पहले सीएम धामी ने न्याय के देवता गोलू (गोल्ज्यू) महाराज के मंदिर में पूजा अर्चना भी की.

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काली कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली गायी. साथ ही उनके साथ मिलकर होली भी खेली. इसके अलावा सीएम धामी महिलाओं के साथ खड़ी होली गीत पर जमकर थिरके. वहीं, सीएम धामी ने काफी संख्या में लोगों को बीजेपी की सदस्यता भी दिलवाई.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के कुशल नेतृत्व में भाजपा उत्तराखण्ड की पाँचों सीटों पर देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत के साथ विजय प्राप्त करने जा रही है। सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में जाकर लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में वोट डालने की अपील करें. हर एक वोट नए भारत के संकल्प को पूरा करेगा. साथ ही पीएम मोदी की ओर से शुरू की गई विकास की धारा को आगे बढ़ाने का काम करेगा.

 

 

#Election2024#UttarakhandLokSabhaElections2024#LokSabhaElections2024#PhirEkBaarModiSarkar#AbkiBaar400Paar#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,