देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आज देशभर में रामनवमी मनाई जा रही है। इस बार रामनवमी बहुत ही खास रही। अयोध्या में राम मंदिर बनने और प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामनवमी मनाई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी के साथ सीएम आवाज आवास पर कन्या पूजन किया।

इस शुभ अवसर पर उन्होंने जगतजननी माँ आदिशक्ति भगवती से ‘लोका: समस्ता: सुखिनो भवन्तु’ की भावना के साथ लोक कल्याण एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की, साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान राम को आस्था का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान राम का आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। हमें उनके व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। 

#Ram Navami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews,,