सीएम धामी ने मतदान के बाद प्रदेश की जनता का किया धन्यवाद
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा पांचों सीटें जीतेगी। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की नफरत की दुकान पर ताला लगने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में मतदाताओं और जनता का सहयोग पर धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के अंतर्गत राज्य में आज प्रथम चरण में संपन्न हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने अमूल्य मत का प्रयोग करने वाले सभी सम्मानित मतदाताओं का सहृदय आभार !
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस प्रकार देवभूमि उत्तराखण्ड में युवाओं, मातृशक्ति और वरिष्ठजनों ने मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वह प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के प्रति जनउत्साह को परिलक्षित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मतदाताओं ने प्रधानमंत्री को जनसमर्थन दिया है। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई। यहां शांतिपूर्ण मतदान रहा। सभी मतदाताओं और देवतुल्य जनता का मतदान के लिए मैं दिल से धन्यवाद करता हूं।
#19April #VoteKaregaUttarakhand #ceouttarakhand #Election2024 #UttarakhandLokSabhaElections2024 #LokSabhaElection #LokSabhaElection2024,







