देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज बुधवार को कैंट विधायक सविता कपूर ने टिहरी लोकसभा में मिली प्रचंड जीत के लिए सभी पदाधिकारियों और ईवीएम कार्यकर्ताओं का धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया । सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सविता कपूर ने कहा की मैं कैंट विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं एवंपदाधिकारियों का  धन्यवाद करती हूँ जिन्होंने हमे ऐतिहासिक जीत दिलाई और पिछले कई चुनावों की तरह इस बार भी हमने सबसे अच्छा जीत का मत प्रतिशत दिया । हमारी विधानसभा से महारानी राज्य लक्ष्मी शाह को लगभग 33000 से अधिक मतों से बढ़त मिली है और ये सब आप सभी के कारण संभव हो पाया । मैं यहां की जनता का भी आभार व्यक्त करती हूँ।

इस अवसर पर अमित कपूर , सुमित पांडे, अंजू बिष्ट, चुनाव प्रभारी डा ओ पी कुलश्रेष्ठ, उदय सिंह पुंडीर, हरीश कोहली,विनोद रावत, शेखर नौटियाल, विजय गुप्ता,  सुरेंद्र कुकरेजा, विकास बेनवाल, अमिता सिंह, ओमेंद्र भाटी, मीरा कठैत, अर्चना पुंडीर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

#BJPUttarakhand#UKBJP#Election2024#Dehradunnews#Uttarakhandnews,