देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): टी20 विश्व कप 2024 में यूएसए ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया है. ग्रुप-ए के इस मुकाबले में अमेरिका ने टी20 विश्व कप 2024 का पहला बड़ा उलटफेर कर दिया है। उन्होंने ग्रुप-ए के मैच में 2009 के चैंपियन पाकिस्तान को सुपरओवर में हरा दिया है। दरअसल, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। जवाब में अमेरिका की टीम भी 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 159 रन बना सकी। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा। पाक टीम के कप्तान बाबर आजम ने 44 रन और शादाब खान ने 40 रन की अहम पारियां खेलीं. इस बीच यूएसए की ओर से नोशतुश केंजिगे ने 3 विकेट चटकाते हुए प्रभावित किया. यूएसए के लिए कप्तान मोनांक पटेल 50 रन और आरोन जोन्स ने 35 रन की पारी खेली. एंड्रीज गौस ने भी 26 गेंद में ताबड़तोड़ अंदाज में 35 रन बनाए. पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 159 रन बनाए थे. अमेरिका ने सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम छह गेंद पर 13 रन ही बना सकी।

#T20WorldCup2024#ICC#BCCI#T20WorldCup,