संगीत सोम को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम और मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के बीच लगातार तल्खी बढ़ती जा रही है। ता दें कि तीन दिन पूर्व यानी सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर में एक प्रेस कांन्फ्रेंस की थी. जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव में हार के लिए पार्टी के ही नेता संगीत सोम पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें चुनाव हराने का काम किया. इतना ही नहीं संजीव बालियान ने सीधे तौर पर आरोप लगाया था कि संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन किया था.
इसके बाद संगीत सोम ने अगले दिन यानी मंगलवार को संजीव बालियान के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मीडिया से वार्ता की थी. संगीत सोम ने मेरठ कैंट स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को बुलाया था. जहां भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा था कि मुझ पर आरोप न लगाएं, सरधना विधानसभा में भाजपा जीतकर कर गई है, इस दौरान संगीत सोम के घर में मीडिया को एक विज्ञप्ति भी बांटी गई. जिसमें संजीव बालियान पर कथित रूप से तमाम गंभीर आरोप लगाए गए. प्रेस नोट संगीत सोम के लेटरहेड पर बांटा गया था. बुधवार को पूर्व विधायक के निजी सचिव शेखर ने लालकुर्ती थाने में पत्र वितरित करने वाले अज्ञात पर कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दे दी। उधर, पत्र में डा. बालियान के मित्र संजीव सहरावत ने लगाए आरोपों को लेकर पूर्व विधायक को 10 करोड़ की मानहानि से संबंधित नोटिस भेज दिया।
इस प्रेस नोट में संगीत सोम ने आरोप लगाया था कि संजीव बालियान ने ऑस्ट्रेलिया के इतिहास का सबसे बड़ा बैनामा अपने नाम कराया है। यह बैनामा उनके द्वारा अपने मित्र संजीव सहरावत उर्फ संजीव खदडू के सहयोग से कराया है। संगीत सोम ने कई ऐसे आरोप लगाए हैं जो बेबुनियाद थे। उन्होंने भाजपा से जुड़े कई लोगों को भी अपने उन आरोपों में घसीटा है। इन्हीं आरोपों को लेकर संजीव बालियान ने अब लीगल कार्यवाही करते हुए पूर्व विधायक संगीत सोम को संजीव सहरावत उर्फ संजीव खडदू द्वारा 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसमें संगीत सोम से नोटिस भेजने के लिए 25000 रुपए वकील की फीस के लिए अलग से मांग की गई है। संजीव सहरावत ने संगीत सोम पर बड़ा जुबानी हमला भी बोला गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में संजीव सेहरावत नामक शख्स का कहना है कि संगीत सोम ने जो आप उन पर लगाए हैं, उनमें कोई सत्यता नहीं है. इसमें जांच होनी चाहिए. साथ ही संगीत सोम पर भी तमाम गंभीर आरोप संजीव सहरावत ने अपने वीडियो में लगाए हैं. संजीव सहरावत ने वीडियो जारी कर संगीत सोम पर आरोप लगाए कि ड्राइवर और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले संगीत सोम ने गौकशी और हिमाचल में शराब का का कारोबार कर धन अर्जित किया है, इसकी भी व्यापक जांच की जानी चाहिए. संजीव सहरावत ने कहा कि जांच में अगर मैं दोषी पाया गया तो कटघरे में खड़ा रहूंगा, वरना संगीत सोम को माफी मांगनी होगी.
#Muzaffarnagarnews#UPNews#SanjeevBaliyanVsSangeetSom,







