देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। देहरादून के सिद्धार्थ लॉ कॉलेज डांडा खुदानेवाला में गुरुवार को एक छात्रा को गोली मार दी। आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर हडकंप मच गया। छात्रा का नाम वंशिका और आरोपी युवक का नाम आदित्य तोमर है। आरोपी युवक ने कॉलेज गेट के सामने गोली मारी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। छात्रा हरिद्वार की रहने वाली है। हत्या करने वाले युवक का नाम आदित्य बताया जा रहा है, जो कि छात्रा के साथ क्लास में ही पढ़ाई करता था। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हत्या का आरोपी छात्र और छात्रा सिद्धार्थ लॉ कॉलेज में पढ़ते थे। गोली चलने की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर SP सिटी,सीओ अनिल जोशी सहित पुलिस फोर्स पहुंची। तुरंत ही घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल ने डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्ट्या पूरा मामला प्रेम प्रसंग का ही नजर आ रहा है।

#crime, #hatya, #chori, #murder, #police,