नई दिल्ली:  रूस यूक्रेन के शहरों को अपने नियंत्रण में लेने में लगा हुआ है और यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बमबारी तेज कर दी है. रूस के आक्रामक हमले को देखते हुए यूक्रेन के लोग भी अपना देश छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं. वहींं यूक्रेन में फंसे भारतीयों को भी तेजी के साथ निकाला जा रहा है और वापस स्वदेश लाया जा रहा है. रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध लगातार बढ़ता जा रहा है। रूस यूक्रेन के कई महत्वपूर्ण शहरों पर हमलावर है। वही, कीव पर कब्जे की जंग निर्णायक मोड़ पर आ गई है।  बता दें, विश्व बैंक ने रूस और उसके सहयोगी देश बेलारूस की मुश्किलें बढ़ा दी है। विश्व बैंक ने रूस, बेलारूस में अपनी सभी परियोजनाओं पर रोक लगा दी है। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के अनुसार रूसी हमले में 2,000 से अधिक नागरिक मारे गए हैं. ये नागरिक अस्पतालों, किंडरगार्टन और घरों को तबाह करने के दौरान मारे गए हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि रूस यूक्रेनियन, उनके देश और उनके इतिहास को "मिटाने" की कोशिश कर रहा है. 

#UkraineRussiaCrisis, #thirdworldwar, #RussiaattackUkraine, #pmmodi, #pmo,