क्या कोहली अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक के सूखे को खत्म कर पाएंगे ?
(स्पोर्ट्स डेस्क): मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. यह टेस्ट मैच कोहली के करियर का 100वां टेस्ट मैच होने वाला है. इस मैच को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं. विराट कोहली भारत की ओर से 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा की टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट को सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली के लिए यादगार बनाना चाहती है। अब कोहली पर सभी की निगाह हैं जिनका 100वां टेस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है. कोहली अपने इस 100वें टेस्ट मैच में शतक का इंतजार खत्म करके इसे यादगार बनाने की कोशिश करेंगे. वह पिछले दो साल से भी अधिक समय से तिहरे अंक में नहीं पहुंचे हैं. पूर्व भारतीय कप्तान कोहली मोहाली में 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे. इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. विराट ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक खेले 9 टेस्ट मैचों में 1004 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक जड़े हैं. वे इस टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉप भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं.
#Bcci, #Indiancricket, #Viratkohli, #IPL, #Cricket, #virat100test,







