गौतम गंभीर होंगे टीम इंडिया के नए कोच
(स्पोर्ट्स डेस्क): बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाए जाने का एलान कर दिया है. गौतम गंभीर राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ ने मुख्य कोच पद छोड़ दिया था. अब जुलाई महीने के अंत में शुरू होने वाली श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में गंभीर, भारतीय टीम को नए कोच के तौर पर ज्वाइन करेंगे. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने X के माध्यम से गंभीर को हेड कोच बनाए जाने की घोषणा करते हुए कहा - मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि गौतम गंभीर अब भारतीय क्रिकेट टीम के अगले हेड कोच होंगे. मॉडर्न क्रिकेट बहुत तेजी से बेहतर हुआ है और गौतम गंभीर ने बहुत करीब से इस बदलाव को महसूस किया है. उन्हें अपने करियर में जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसमें वे श्रेष्ठ साबित हुए हैं. मुझे भरोसा है कि गौतम गंभीर ही वो व्यक्ति हैं जो भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाएंगे. टीम इंडिया के लिए उनका विजन स्पष्ट है और इसके साथ उनका अनुभव उन्हें कोच पद के लिए आदर्श व्यक्ति बनाता है. BCCI, गंभीर को उनके इस नए सफर में पूरा समर्थन देगा. गंभीर तीनों प्रारूप में टीम इंडिया के कोच होंगे। गंभीर का कार्यकाल 3.5 साल का होगा। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2024 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक का होगा। यानी उनकी कोचिंग में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (फाइनल में पहुंचने पर) 2025 और 2027, टी20 विश्व कप 2026 और वनडे विश्व कप 2027 खेलेगी। यानी गंभीर के सामने तीन सीमित ओवर विश्व कप और दो आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप जीतने की चुनौती है।
#Teamindia#GautamGambhirHeadCoach#BCCI#GautamGambhir,







